Saturday, 14 March 2026

Class 8 Science Chapter 1 Crop Production and Management Notes in Hindi

Class 8 Science Chapter 1 Crop Production and Management (फसल उत्पादन एवं प्रबंधन) के इन Notes में फसल, खरीफ और रबी फसलें, कृषि प्रक्रियाएँ, सिंचाई के तरीके, खरपतवार नियंत्रण, कटाई और मड़ाई के बारे में सरल भाषा में समझाया गया है। यह Notes हिंदी और English दोनों भाषा में हैं ताकि विद्यार्थी इसे आसानी से पढ़कर परीक्षा की तैयारी कर सकें।


 Crop (फसल)

When plants of the same kind are cultivated at one place on a large scale, it is called a crop.

जब एक ही प्रकार के पौधे एक ही जगह पर बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं, तो उसे फसल कहते हैं।

उदाहरण:
चावल, गेहूं, मक्का, ज्वार आदि।



Types of Crops (फसलों के प्रकार)

Kharif Crops (खरीफ फसल)

The crops which are sown in the rainy season are called kharif crops.
The rainy season in India is generally from June to September.

भारत में वर्षा ऋतु जून से सितंबर तक होती है। इस समय बोई जाने वाली फसलों को खरीफ फसल कहते हैं।

Examples (उदाहरण):

  • Paddy (धान)

  • Maize (मक्का)

  • Soyabean (सोयाबीन)

  • Groundnut (मूंगफली)



Rabi Crops (रबी फसल)

The crops grown in the winter season from October to March are called rabi crops.

जो फसलें अक्टूबर से मार्च के बीच उगाई जाती हैं उन्हें रबी फसल कहते हैं।

Examples (उदाहरण):

  • Wheat (गेहूं)

  • Peas (मटर)

  • Gram (चना)

  • Mustard (सरसों)

  • Linseed (अलसी)



Agricultural Practices (कृषि प्रक्रियाएँ)

Crop production involves several steps. These steps are called Agricultural Practices.

फसल उगाने के लिए कई चरण होते हैं जिन्हें कृषि प्रक्रियाएँ कहते हैं।

Main Steps of Agricultural Practices

  1. Preparation of soil (मिट्टी की तैयारी)
  2. Sowing (बुवाई)
  3. Adding manure and fertilizers (खाद और उर्वरक डालना)
  4. Irrigation (सिंचाई)
  5. Protection from weeds (खरपतवार से सुरक्षा)
  6. Harvesting (कटाई)
  7. Storage (भंडारण)


Preparation of Soil (मिट्टी तैयार करना)

पहले के समय में किसान हल (plough) की मदद से मिट्टी को ढीला करते थे।

आजकल मिट्टी को तैयार करने के लिए cultivator का उपयोग किया जाता है जो ट्रैक्टर से चलता है।


Tilling or Ploughing (जुताई)

The process of loosening and turning of the soil is called tilling or ploughing.

मिट्टी को ढीला करने और पलटने की प्रक्रिया को जुताई कहते हैं।

इससे मिट्टी में हवा और पानी अच्छे से पहुंचता है और पौधों की जड़ें आसानी से बढ़ती हैं।




Agricultural Implements (कृषि औजार)

मिट्टी की जुताई और खेती के काम के लिए कई औजार उपयोग किए जाते हैं।

Main Agricultural Implements

1. Plough (हल)

Plough is made of wood and drawn by a pair of bulls or other animals like horses and camels.

हल लकड़ी का बना होता है और इसे बैल, घोड़े या ऊँट से चलाया जाता है।




2. Ploughshare (फाल)

The main part of the plough is a long iron blade which is called ploughshare.

हल का मुख्य भाग फाल होता है जो लोहे का बना होता है और मिट्टी को काटता है।



3. Hoe (कुदाल)

Hoe is a simple tool used for removing weeds and loosening the soil.

कुदाल एक साधारण औजार है जिसका उपयोग खरपतवार हटाने और मिट्टी को ढीला करने के लिए किया जाता है।




4. Cultivator (कल्टीवेटर)

Nowadays ploughing is done by tractor-driven cultivator.

आजकल ट्रैक्टर से चलने वाला कल्टीवेटर उपयोग किया जाता है जिससे कम समय में ज्यादा जुताई हो जाती है।



Sowing (बुवाई)

The process of spreading seeds in the ground is called sowing.

जमीन में बीज डालने की प्रक्रिया को बुवाई कहते हैं।

Seeds can be sown in two ways:

By hand (हाथ से)
By using tools (औजारों की मदद से)



Traditional Tool (पारंपरिक औजार)

Traditional tools used for sowing seeds are shaped like a funnel.

पारंपरिक औजार की बनावट फनल (कीप) जैसी होती है।

  • बीज फनल में डाले जाते हैं

  • बीज पाइप से होकर मिट्टी में गिरते हैं

  • बैलों की मदद से खेत में चलाया जाता है

इससे बीज सही दूरी और गहराई पर गिरते हैं।




Seed Drill (सीड-ड्रिल)

Nowadays sowing is done using seed drill with the help of tractors.

आजकल बुवाई के लिए सीड ड्रिल का उपयोग किया जाता है।

Advantages (लाभ)

  • Seeds are sown at proper distance

  • Seeds get covered by soil

  • Saves time and labour


Adding Manure and Fertilisers (खाद और उर्वरक डालना)

The substances which are added to the soil to increase nutrients are called manure and fertilisers.

मिट्टी में पोषक तत्व बढ़ाने के लिए जो पदार्थ डाले जाते हैं उन्हें खाद और उर्वरक कहते हैं।




Irrigation (सिंचाई)

The supply of water to crops at regular intervals is called irrigation.

फसलों को नियमित अंतराल पर पानी देना सिंचाई कहलाता है।





Sources of Irrigation (सिंचाई के स्रोत)

  • Wells (कुएँ)

  • Tubewells (ट्यूबवेल)

  • Ponds (तालाब)

  • Lakes (झील)

  • Rivers (नदियाँ)

  • Dams and canals (बांध और नहरें)




 Traditional Methods of Irrigation

(सिंचाई के पारंपरिक तरीके)

  1. Moat (पुल्ली सिस्टम)
  2. Chain Pump (चेन पंप)
  3. Dhekli
  4. Rahat (Lever system)




Modern Methods of Irrigation

(सिंचाई के आधुनिक तरीके)

1. Sprinkler System (स्प्रिंकलर प्रणाली)

इसमें पाइपों के माध्यम से पानी फव्वारे की तरह खेत में गिरता है।

यह अनियमित भूमि के लिए बहुत उपयोगी है।


 2. Drip System (ड्रिप प्रणाली)

इस प्रणाली में पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है।

इससे पानी की सबसे ज्यादा बचत होती है।




Protection from Weeds (खरपतवार से सुरक्षा)

In a field many unwanted plants grow naturally along with crops. These unwanted plants are called weeds.

खेत में फसल के साथ उगने वाले अनचाहे पौधों को खरपतवार कहते हैं।





Weeding (निराई)

The removal of weeds is called weeding.

खरपतवार को हटाने की प्रक्रिया को निराई कहते हैं।


Weedicides (खरपतवार नाशक)

Weeds are controlled by using certain chemicals called weedicides.

खरपतवार को नष्ट करने के लिए जिन रसायनों का उपयोग किया जाता है उन्हें वीडिसाइड कहते हैं।


Harvesting (कटाई)

The cutting of crop after it becomes mature is called harvesting.

फसल पकने के बाद उसे काटने की प्रक्रिया कटाई कहलाती है।




Harvester (हार्वेस्टर)

Harvesting can be done by:

  • Manually using sickle (हंसिया)

  • Machine called harvester (हार्वेस्टर)




Threshing (मड़ाई)

The process of separating grain from chaff is called threshing.

अनाज को भूसे से अलग करने की प्रक्रिया मड़ाई कहलाती है।




No comments:

Post a Comment