वनोन्मूलन
(Deforestation)
वनोन्मूलन वह प्रक्रिया है जिसमें वनों को नष्ट कर भूमि का
उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाता है।
Deforestation is the process of clearing forests and using the land
for other purposes.
वनों की कटाई के मुख्य
कारण: Main causes of
deforestation:
- खेती के लिए जमीन लेना (Land
for farming)
- मकान और फैक्ट्री बनाना (Houses
and factories)
- लकड़ी ईंधन या फर्नीचर के लिए (Wood
for fuel & furniture)
- जंगल की आग या सूखा (Forest fire or drought)
वनोन्मूलन के परिणाम (Effects of Deforestation)
वनोन्मूलन से होने वाले बुरे असर को वनोन्मूलन के परिणाम कहते हैं।
The bad effects caused by deforestation are called effects of deforestation.
असर (Effects):
- धरती का तापमान और प्रदूषण बढ़ना (Increase
in temperature & pollution)
- हवा में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ना → धरती गर्म होना (More
CO₂ → Earth gets hotter)
- बारिश और मिट्टी की उपज घटना (Less
rain & less fertile soil)
- बाढ़ और सूखा आना (Floods & droughts)
- मिट्टी बहना और जमीन का रेगिस्तान बनना (Soil
erosion & land turns to desert)
- पानी का चक्र बिगड़ना (Water cycle gets
disturbed)
जैवमंडल (Biosphere)
धरती का वह हिस्सा जहाँ जीव-जंतु और पौधे रह सकते हैं, जैवमंडल कहलाता है।
The part of Earth where animals and plants can live is called biosphere.
जैव विविधता (Biodiversity)
पृथ्वी पर मौजूद अलग-अलग जीव और पौधों की किस्में और उनका आपस का संबंध जैव
विविधता कहलाता है।
Different kinds of plants and animals on Earth and their relationships are
called biodiversity.
वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife
Sanctuary)
ऐसी जगह जहाँ जंतुओं व उनके आवास सुरक्षित रहते हैं, वन्यजीव अभयारण्य कहलाती है।
A place where animals and their homes are safe is called
a wildlife sanctuary.
राष्ट्रीय उद्यान (National
Park)
जानवरों के लिए सुरक्षित जगह जहाँ वे आज़ादी से रह सकते हैं, राष्ट्रीय उद्यान कहलाता है।
A safe place for animals where they can live freely is called a national park.
जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere
Reserve)
बड़ा इलाका जहाँ पौधे, जानवर और वहाँ के लोग अपनी
परंपराओं के साथ सुरक्षित रहते हैं, जैवमंडल
आरक्षित क्षेत्र कहलाता है।
A large area where plants, animals, and local people live safely with their
traditions is called a biosphere reserve.
उदाहरण (Example):
- पचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र → सतपुड़ा राष्ट्रीय
उद्यान, बोरी और पचमढ़ी वन्यजीव
अभयारण्य
2. वनस्पतिजात Flora
·
हिंदी: किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले
पेड़-पौधों को उस क्षेत्र का वनस्पतिजात कहते हैं।
·
English:
The plants found in a particular region are called its Flora.
·
उदाहरण
/ Examples: साल
(Sal), सागौन (Teak), आम
(Mango), जामुन (Jamun), सिल्वर
फर्न (Silver Fern), अर्जुन (Arjun)
3. प्राणिजात
(Fauna)
·
हिंदी: किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले
जानवरों को उस क्षेत्र का प्राणिजात कहते हैं।
·
English:
The animals found in a particular region are called its Fauna.
·
उदाहरण
/ Examples: चिंकारा
(Chinkara), नीलगाय (Nilgai), बार्किंग
हिरण (Barking Deer), चीतल (Chital), तेंदुआ
(Leopard), जंगली कुत्ता (Wild Dog), भेड़िया (Wolf)
विशेष क्षेत्री प्रजाति (Endemic Species)
·
हिंदी: पौधों या जानवरों की वह प्रजाति जो केवल
किसी विशेष क्षेत्र में ही पाई जाती है और दुनिया के किसी अन्य स्थान पर प्राकृतिक
रूप से नहीं मिलती।
·
English:
A plant or animal species found only in a particular area and not naturally
anywhere else in the world.
उदाहरण (Examples)
·
पचमढ़ी
जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र की
विशेष क्षेत्री वनस्पतियाँ (Flora): साल,
जंगली आम
·
Pachmarhi Biosphere
Reserve endemic flora: Sal, Wild Mango
·
पचमढ़ी
जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र के
विशेष क्षेत्री प्राणी (Fauna): बाइसन, भारतीय
विशाल गिलहरी, उड़ने वाली गिलहरी
·
Pachmarhi Biosphere
Reserve endemic fauna: Bison, Indian Giant Squirrel, Flying
Squirrel
स्पीशीज़ (Species) –
सजीवों का वह समूह जो आपस में प्रजनन करके
सक्षम (जननक्षम) संतान
पैदा कर सकता है।
A group of living organisms that can interbreed to produce fertile
offspring.
No comments:
Post a Comment